Customize Ads

Breaking News

Latest
Loading latest posts...

Trending News

 

Viral: विदेशी लड़कियों ने पहली बार खाई पानीपुरी, देखने लायक है रिएक्शन

ये वीडियो बूडापेस्ट की एक यूनिवर्सिटी में मनाए गए इंटरनेशनल डे पर रिकॉर्ड किया गया था, जिसे भारतीय छात्र तुषार कुमार जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट quills.and.tails पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, अपने 'फिरंगी' दोस्तों को पहली बार पानीपुरी का स्वाद चखाया.







पानीपुरी भारतीयों की सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड में से एक है. वहीं, अब इस स्ट्रीट फूड के वैश्विक प्रशंसक भी लगातार बढ़ रहे हैं. इसका जीता जागता सबूत हाल ही में वायरल हुआ यह वीडियो है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इसमें हंगरी के बुडापेस्ट में विदेशी छात्रों के एक ग्रुप को पहली बार गोलगप्पों का लुत्फ उठाते हुए दिखाया गया है, और उनका रिएक्शन देखने लायक है.


वीडियो में दिखाया गया है कि इस फेस्ट में कई स्टॉल लगे थे, जिनमें इंडियन स्टॉल पर मौजूद भेलपुरी से लेकर मिठाई तक मौजूद थी, लेकिन पानीपुरी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वीडियो में विदेशी छात्रों को लाइन में लगकर एक्साइडेट होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है.

वहीं, जिन विदेशी लड़कियों ने पानीपुरी टेस्ट कर लिया, उनका रिएक्शन गजब का था. वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही उन्होंने पानीपुरी मुंह में दबाई, उनके एक्सप्रेशंस ने रोलरकोस्टर राइड लेना शुरू कर दिया. शुरुआत में जिन लड़कियों में पानीपुरी खाने को लेकर झिझक थी, उसे खाते ही फिर से स्वाद लेने के लिए वे क्रेजी हो गईं, जो दिखाता है कि पानीपुरी का टेस्ट सीधे उनके दिल को छू गया.

Click below for shoping amazing deals on amazon

best deal on amazon grab now  

Maths MCQ are here in given link Please click here Mathematics MCQ

Science MCQ are here in given link Please click here Science MCQ

Ploity  MCQ are here in given link Please click here Polity MCQ

Rajasthan History MCQ are here in given link Please click here  Rajasthan history

Rajasthan Geography MCQ are here in given link Please click here Rajasthan Geogrphy

General Knowlwdge MCQ are here in given link Please click here General Knowledge MCQ

 General Hindi MCQ are here in given link Please click here General Hindi MCQ

General English MCQ are here in given link Please click here  General English MCQ

Current affaires MCQ are here in given link Please click here  Current affairs